उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में ‘अमृत फार्मेसी’ का कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने किया उद्घाटन

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान
सैफई/इटावा।
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में ‘अमृत फार्मेसी’ का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अमृत फार्मेसी का उद्देश्य आमजन एवं मरीजों को गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयाँ किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाया जा सके।
कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा कि सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण आधार है। अमृत फार्मेसी के संचालन से मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगी, जिससे उनके उपचार पर होने वाले आर्थिक बोझ में कमी आएगी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ चिकित्सक, संकाय सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अमृत फार्मेसी की स्थापना को मरीजों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसकी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *