पुरुषोत्तम मास अखंड कीर्तन समिति ने सहयोगियों को सम्मानित किया

समिति के सभी पदाधिकारी सम्मानित किए गए

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। पुरुषोत्तम मास अखंड कीर्तन समिति पंसारी टोला ने पूरे एक माह तक चले अखंड कीर्तन एवं उसके बाद हुई श्रीमद्भागवत कथा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आयोजन में सहयोग करने वाले एक सैकड़ा से अधिक लोगों का माल्यार्पण, अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। पंसारी टोला स्थित राधा वल्लभ मंदिर में आयोजित हुए सम्मान समारोह में पुरुषोत्तम मास अखंड कीर्तन समिति के संरक्षक राकेश चंद्र पाठक, अध्यक्ष ओपी गौर, महामंत्री दिलीप दुबे एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह वर्मा ने अपनी समिति के पदाधिकारियों के साथ सबसे पहले अखंड कीर्तन की व्यवस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं, गायक एवं संगीत कलाकारों, अपने अपने घरों में कीर्तन कराने वाले सभी यजमानों, दान दाताओं का माल्यार्पण, अंग वस्त्र पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। इसके बाद समिति के सभी पदाधिकारी सम्मानित किए गए। समिति के अध्यक्ष ओपी गौर ने बताया कि सन 1954 में धर्मानुरागी स्व. बसन्त लाल गोस्वामीजी ने पुरुषोत्तम मास अखंड कीर्तन आरंभ किया था, तबसे प्रत्येक पुरुषोत्तम मास में पंसारी टोला के भक्त श्रद्धालुओं के घरों में चौबीस घंटों के लिए ” हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे” , महामंत्र का संकीर्तन होता आ रहा है, जिसमें धर्मप्रेमीजनों का विशेष सहयोग रहता है, उन्हीं के सम्मान के लिए कृतज्ञता स्वरूप यह आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस बार कीर्तन विश्राम के बाद श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन भी हुआ। सम्मान कार्यक्रम का संचालन अर्पित गौर ने किया। इसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष सचिन वर्मा लाले, मयंक दुबे सोनू, संजय गौर, अरविंद पोरवाल, विष्णु नारायण शोरावाल, राम मनोहर दीक्षित, सभासद शरद वाजपेई, अनुराग गोस्वामी, जीत दुबे, अमित दुबे सिब्लू आदि उपस्थित रहे। सहयोगियों को सम्मानित करते संरक्षक राकेश चंद्र पाठक, अध्यक्ष ओपी गौर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *