कानपुर ब्रेकिंग: रूमा के पास खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो घुसी, तीन की मौत, चार गंभीर घायल

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में रूमा के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसा इतना गंभीर था कि एक युवक, एक किशोर और एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को पहले कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया और मृतकों की पहचान कराने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *