
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा। प्रेस क्लब जसवंतनगर के पिछले चार वर्षों से लगातार अध्यक्ष रहे प्रेम कुमार शाक्य इस बार पांचवें वर्ष भी अध्यक्ष चुने गए हैं। प्रेस क्लब जसवंतनगर की कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गई है।
श्री शाक्य ने बताया कि सुबोध पाठक उपाध्यक्ष, रजत गुप्ता महामंत्री, प्रदीप सिंह चौहान कोषाध्यक्ष, यशवंत चतुर्वेदी सीपू सलाहकार, राजीव कुमार गुप्ता प्रचार मंत्री, संजय चौहान कार्यालय मंत्री, बृजेश कुमार यादव संगठन मंत्री, शैलेंद्र कुमार प्रजापति पुस्तकालय मंत्री, लालमन बाथम ऑडिटर बनाए गए हैं जबकि राहुल कुमार यादव, रजनीश कुमार यादव, तरुण कुमार मिश्रा व राजेश कुमार पाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
नवगठित कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी व सदस्य पत्रकारों को स्थानीय अधिकारियों, प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, व्यवसायियों व राजनैतिक दलों के प्रमुख पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
