सांसद प्रो० रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर कालीवाहन मंदिर, इटावा में भंडारे का आयोजन

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रो० रामगोपाल यादव के जन्मदिन के अवसर पर कालीवाहन मंदिर, इटावा में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता एवं कुलदीप गुप्ता “संटू” द्वारा किया गया।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर सामाजिक सौहार्द एवं सेवा भावना का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर आयोजकों ने प्रो० रामगोपाल यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा को मजबूती मिली है और वे लगातार समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जन्मदिन को सेवा एवं समर्पण के रूप में मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *