

करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, इटावा में आपातकाल दिवस के अवसर पर लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने वाले सम्मानित लोकतंत्र सेनानियों का अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष अनु गुप्ता जी एवं इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने आपातकाल के कठिन दौर को याद करते हुए कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जिन वीरों ने त्याग, संघर्ष और समर्पण का परिचय दिया, उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
हम सभी उनके साहस, बलिदान और समर्पण को शत-शत नमन करते हैं। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
