8 मुहर्रम के अवसर पर इटावा शहर में पारंपरिक सजेरी एवं मेहंदी का जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा, 8 मुहर्रम  जुलूस में बड़ी संख्या में अज़ादारों ने शिरकत कर हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और शोहदाए कर्बला की याद में मातम व नौहाख़्वानी की।

इस अवसर पर हज़रत अब्बास (अ.स.) की शहादत को विशेष रूप से याद किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर अलम और अज़ाखानों में मजलिसों का आयोजन किया गया। जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होकर गुज़रा, जहां जगह-जगह सबीलों का एहतिमाम किया गया और अज़ादारों को शर्बत एवं पानी वितरित किया गया। “या हुसैन” और “या अब्बास” की सदाओं से पूरा माहौल ग़म-ए-कर्बला में डूबा नजर आया।

इसी क्रम में 8 मुहर्रम पर मेहंदी जुलूस हज़रत क़ासिम (अ.स.) की याद में कटरा साहब ख़ान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें शहर के सभी अक़ीदतमंदों ने अदबो एहतराम के साथ शिरकत की।

इस मौके पर हाजी साजिद हुसैन ने सभी मेहमानों का चादर पहनाकर इस्तकबाल किया। साथ ही मसूद तैमूरी, खादिम अब्बास, इरशाद अली टिंकू, हाजी गुड्डू मंसूरी, आलोक दीक्षित, कामिल कुरैशी, चांद वारसी, हाजी दानिश वारसी, एडवोकेट अज़हरुद्दीन, निहाल भाई, एडवोकेट मोहम्मद फ़हीम अब्बास, जॉनी, अदनान खान सहित अन्य लोगों ने सभी अक़ीदतमंदों का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *