इटावा पुलिस की पर्यावरण संरक्षण अभियान में सराहनीय सहभागिता

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु छात्र पर्यावरण संसद, इटावा द्वारा चलाए जा रहे अभियान में इटावा पुलिस ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) इटावा श्री बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों तक पैदल पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस पहल का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना एवं दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण हेतु प्रेरित करना रहा। पुलिस विभाग के इस सराहनीय कदम से समाज में सकारात्मक संदेश गया और लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरणा मिली।
इटावा पुलिस ने अपील की है कि सभी नागरिक पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझें और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर तथा प्रदूषण को कम कर इस अभियान में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *