
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा, दिनांक — कल लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने की घटना में 15 छात्र-छात्राओं की दुःखद मृत्यु पर आज NSUI इटावा के जिला अध्यक्ष आसिफ़ ज़ादरान ने अपनी पूरी टीम के साथ गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आसिफ़ ज़ादरान ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मासूम छात्रों की असमय मृत्यु से पूरा समाज स्तब्ध है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।
उन्होंने यह भी कहा कि इस कठिन समय में पूरा NSUI परिवार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है।
कार्यक्रम में NSUI के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।
