इटावा। जिलाधिकारी इटावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा तहसील ताखा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

(तहसील दिवस) के अवसर पर संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *