अखिलेश यादव की पुत्री पर अभद्र टिप्पणियों के विरोध में सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, कठोर कार्रवाई की मांग

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav की पुत्री के संबंध में सोशल मीडिया पर की जा रही अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणियों के विरोध में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि विगत दो-तीन दिनों से कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानबूझकर आपत्तिजनक एवं अनर्गल टिप्पणियां पोस्ट एवं शेयर की जा रही हैं। यह कृत्य न केवल अनैतिक है, बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनके परिवार की सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास भी है।

सपा नेताओं ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां समाज में वैमनस्यता एवं अस्थिरता उत्पन्न कर सकती हैं, जिससे सामाजिक समरसता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इन भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सोशल मीडिया पर प्रसारित सभी आपत्तिजनक एवं असत्य पोस्ट को तत्काल हटाया जाए तथा इस प्रकार की सामग्री पोस्ट और शेयर करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद जितेंद्र दोहरे, जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया ‘वीरू’, एसआईआर प्रभारी उदयभान सिंह यादव, वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप यादव ‘गुड्डू’, रवींद्र शुक्ला, अनवार हुसैन, आशीष राजपूत, जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता, संतोष राजपूत (जेई), जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा, दीपी सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फरहान शकील, ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत ‘डुल्ले’, प्रदेश सचिव (पिछड़ा वर्ग) राकेश यादव, सेक्टर प्रभारी सुरेश चंद यादव, एडवोकेट राजू यादव, हाशिम मिर्जा, राणा प्रताप सिंह, शीलू यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *