करंट विज़न संवाददाता
इटावा। इटावा। आल इंडिया लाॅयर्स यूनियन उत्तर प्रदेश के प्रादेशीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष डी.बी.ए. इटावा अनिल कुमार गौर, जिलाध्यक्ष विद्याराम भारती, महामंत्री मनोज कुमार सिंह गौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी.जी. चैधरी के नेतृत्व में कई सैकड़ा अधिवक्ताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज किये जाने के सम्बंध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी इटावा को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि 17.05.2026 को रविवार के दिन लखनऊ में कुछ अवैध चैम्बर तोड़े जाने का आदेश माननीय उच्च न्यायालय का था जिसके अनुपालन में प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मनमाने तरीके से चिन्हित चैम्बर के अलावा अन्य अधिवक्ताओं के चैम्बर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया विरोध करने पर बर्बर लाठी चार्ज किया गया जिसमें कई अधिवक्ता बुरी तरह जख्मी हुये हैं।
मीडिया प्रभारी मनोज कुमार दीक्षित ने बताया ज्ञापन में घायल अधिवक्ताओं के इलाज के लिये तथा नुकसान की भरपाई के लिये पांच लाख से दस लाख तक का आर्थिक मुआबजा दिलाये जाने की मांग की गई है तथा अधिवक्ताओं के बैइने को चैम्बर्स प्रदान किये जाने की बात कही गयी है।
आज कचहरी परिसर में उक्त घटना के विरोध में सैकड़ों अधिवक्ताओं का हुजुम लाठी चार्ज तथा चैम्बर तोड़े जाने का विरोध करते हुये पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।
ज्ञापन देने वालों में देवेन्द्र पाल सिंह, मनोज शाक्य, राहुल शाक्य, आनन्द वर्मा, हंसमुखी शंखवार, हैप्पी ठाकुर, प्रशांत दुबे, शैलेन्द्र शाक्य, भूपेन्द्र सिंह, शिवम सेंगर, सौरभ कुमार, अनिल वर्मा, अरविन्द प्रताप सिंह चैहान, शैलेन्द्र कुशवाहा, प्रदीप पाल, अक्षय राज भदौरिया, अभिषेक राजपूत, मोहित भदौरिया, साक्षी शर्मा, हेमा सिकरवार, रीना यादव, अनुराग गौर, उपेन्द्र सिंह, महेश चन्द्र, देवेन्द्र भदौरिया, अजय जाटव, सौरभ गौर, प्रदीप कुमार, संजीव दोहरे, प्रदीप कुशवाहा, आलोक यादव, सर्वेश कश्यप, रामशरण यादव, श्यामबाबू यादव, लवकुश राजपूत, राकेश राजपूत, अनिल यादव, सचिन पाल आदि तमाम सैकड़ों अधिवक्ताअेां ने प्र्रदर्शन में भाग लिया तथा ज्ञापन देने साथ गये।
करंट विज़न संवाददाता इमरान खान जसवंतनगर। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी आयुषी […]
करंट विज़न संवाददाता इमरान खान बकरीद को लेकर जसवंतनगर पुलिस अलर्ट जसवंतनगर थाना सभागार में आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने […]