होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा-2025: निष्पक्षता और सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दृष्टिगत जनपद इटावा में आयोजित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी इटावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा, प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता का गहनता से अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के प्रत्येक चरण में शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए कि परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जाए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर प्राप्त हो सके। साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा प्रबंधों को सुदृढ़ रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
जनपद इटावा पुलिस एवं प्रशासन परीक्षा को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *