जायन्ट्स सहेली की निशुल्क कोचिंग का हुआ समापन

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली द्वारा चलाई जा रही हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के बच्चों की निशुल्क कोचिंग क्लास का बोर्ड परीक्षा समाप्त होने पर आज समापन हो गया। कोचिंग में शिक्षिका रुचि तिवारी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने अपनी सेवा बच्चों को निरंतर प्रदान की इसलिए आज जायंट्स सहेली इटावा द्वारा उनको प्रतीक चिन्ह देकर एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस निशुल्क कोचिंग क्लासेस से 50 बच्चे लाभान्वित हुए। इस अवसर पर फेडरेशन अधिकारी संगीता अग्रवाल, अध्यक्ष विमल शर्मा, डीओए हैनू वर्मा, पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी सक्सेना, इंदिरा तिवारी, खुशबू पाठक, ऊषा भदौरिया, शारदा दीक्षित, अनीता गोयल और प्रज्ञा दोषी आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जायन्ट्स सहेलियां।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *