सपाई शिव दयाल चौरसिया के विचारों को अपनाएं – प्रदीप शाक्य

सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी पदाधिकारियो के साथ समाजवादी विचारों के धनी पूर्व सांसद राज्यसभा शिवदयाल चौरसिया के चित्र पर माल्यार्पण किया

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। सिविल लाइंस स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी पदाधिकारियो के साथ समाजवादी विचारों के धनी पूर्व सांसद राज्यसभा शिवदयाल चौरसिया के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने समाजवादी विचारों के धनी स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया पूर्व सांसद राज्यसभा के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शिव दयाल चौरसिया के विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पूर्व सदर प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, सपा जिला उपाध्यक्ष रवींद्र शुक्ला, सपा प्रवक्ता विक्की गुप्ता, जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा, जिला सचिव प्रदीप सोनी, इटावा विधानसभा से अध्यक्ष उमेश राजपूत दुल्ले, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा फरहान शकील, अंकुर यादव, नरेंद्र प्रजापति, अभिषेक यादव, राज तिवारी, कार्यालय प्रभारी जय चंद यादव आदि उपस्थित रहे। शिव दयाल चौरसिया के चित्र पर पुष्प अर्पित करते जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *