सपाइयों ने उप जिलाधिकारी ताखा को सौंपा ज्ञापन ll

वोटर लिस्ट में नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

करंट विज़न संवाददाता
ताखा ,इटावा

निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के बीच ताखा ब्लॉक में मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने ब्लॉक ताखा में सत्ता पक्ष के पदाधिकारियों पर ‘फॉर्म-7’ के जरिए फर्जी तरीके से नाम कटवाने का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी ताखा श्वेतामिश्रा को ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं का आरोप है कि सत्ता पक्ष के पदाधिकारियों द्वारा निर्वाचन अधिकारियों (BLO) पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि अल्पसंख्यक समाज और PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उनके नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए फर्जी तरीके से भारी संख्या में ‘फॉर्म-7’ जमा किए जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी से मांग की कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दबाव बनाने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्षता से काम नहीं हुआ और असली मतदाताओं के नाम काटे गए, तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से
ध्रुव यादव: चीनी विधायक प्रतिनिधि
ब्लॉक प्रमुख ताखा, उदयभान सिंह यादव एवं SIR प्रभारी (समाजवादी पार्टी, इटावा)
संदीप कुमार लालू रामजीवन यादव
सत्यवान यादव: सदस्य जिला पंचायत
नबी आलम: प्रधान
अन्य: सत्यम यादव, नरेंद्र सिंह, कुलदीप यादव, विजय यादव, रिंकू यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *