मिशन शक्ति केन्द्र का एसपी सिटी ने किया निरीक्षण

 निरीक्षण करतीं अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबिता सिंह

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबिता सिंह ने थाना सिविल लाइन स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली एवं महिला फरियादियों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का अवलोकन कर संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने निर्देशित किया कि महिला फरियादियों की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही न बरती जाए तथा महिला फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए और मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु प्रभावी कार्यवाही निरंतर सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *