इटावा। सोनू गुप्ता पुत्र रघुवीर गुप्ता निवासी ग्राम गौहानी थाना चकरनगर अपनी पत्नी के साथ से ऑटो में बैठकर बकेवर से चकरनगर आ रहे थे। चकरनगर चौराहे पर उतरकर वह गौहानी जाने हेतु अन्य आटो में सवार हो गए, इसी दौरान उनका एक बैग आटो में छूट गया, जिसमें लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण व अन्य सामान रखा हुआ था। बैग छूट जाने की जानकारी होने पर श्री सोनू गुप्ता द्वारा तत्काल थाना चकरनगर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना चकरनगर पर नियुक्त उ.नि. बृजेश कुमार सिंह एवं का. दुर्गा प्रसाद द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के अंतर्गत जनपद में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संबंधित आटो को चिन्हित किया गया तथा बैग को सकुशल बरामद कर आवेदक को सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ बैग एवं आभूषण सकुशल प्राप्त होने पर सोनू गुप्ता एवं उनकी पत्नी द्वारा अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा, प्रभारी निरीक्षक थाना चकरनगर एवं इटावा पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई। साथ ही जनसामान्य द्वारा भी पुलिस की इस तत्परता एवं ईमानदार कार्यवाही की भूरि-भूरि सराहना की गई।
Related Posts
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
- Cv-Editor
- February 6, 2026
- 0
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार करंट विज़न इमरान खान जसवंतनगर। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक शुभम वर्मा पुलिस टीम […]
नव वनिता और नवोदिता ने हरियाली तीज मनाई, श्रुति उपाध्याय बनी तीज क्वीन
- Cv-Editor
- August 17, 2026
- 0
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं करंट विज़न संवाददाता इटावा। नव वनिता और नवोदिता ने हरियाली तीज चाणक्य होटल में मनाई । ग्रुप की सदस्याओं का टीका […]
इटावा में दो पत्नियों का हंगामा: पहली को मृत बता दूसरी शादी की, अब तीसरी की तैयारी में था युवक, खुद को डॉक्टर बताता था
- Cv-Editor
- June 27, 2026
- 0
करंट विज़न संवाददाता इमरान खान इटावा के इकदिल कस्बे की नई बस्ती में एक युवक पर पहली पत्नी से तथ्य छिपाकर दूसरी शादी करने और […]
