48 मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल देकर किया गया सम्मानित चौ. सुघर सिंह इंटर कॉलेज में मेधा सम्मान समारोह आयोजित, प्रशस्ति पत्र भी वितरित

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

जसवंतनगर। चौ. सुघर सिंह इंटर कॉलेज में मेधा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर 48 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए साइकिल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने कहा कि चौ. सुघर सिंह इंटर कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रतिभाओं के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों को संस्थान के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक आयोजन निरंतर किए जाएंगे।
प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी आगे भी विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
समारोह में संस्था के निदेशक डॉ. संदीप पांडेय, प्रबंध समिति के सदस्य अशांक हनी यादव, डॉ. रीमा मंडल, डॉ. प्रदीप यादव, मनीष चौधरी, गौरव भदौरिया, डॉ. आस्था त्रिपाठी सहित शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंत में सभी मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *