व्यापारियों को साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

पुलिस टीम का व्यापारी नेताओं ने पटका व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मान

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण एवं साइबर सुरक्षा अभियान के तहत उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से होटल वृंदा, कचहरी रोड पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिला एवं पुरुष व्यापारियों को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।पुलिस टीम ने व्यापारियों को 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 व 108 स्वास्थ्य सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी।साइबर सुरक्षा के संबंध में पुलिस टीम ने व्यापारियों को सावधान करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध एवं अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा ऑनलाइन लेन-देन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय विशेष सतर्कता बरतें।कार्यक्रम में कोतवाली की सब इंस्पेक्टर श्रीमती कुंवर नंदनी, चौकी इंचार्ज पुराना शहर रोहित सिंह सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला महामंत्री अभय टंडन, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, हाजी हन्नान मंसूरी, हाजी अजीम वारसी, मनोज कठेरिया, महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, महिला शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना, महिला जिला महामंत्री ममता दुबे, चित्रा परिहार, तनु वर्मा, ज्योति पालीवाल, रोशनी वर्मा, वंदना वर्मा, प्रीति शर्मा, राखी, युवा जिला अध्यक्ष रियाज अब्बासी, शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम से पूर्व व्यापारी नेताओं ने पुलिस टीम का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। व्यापारियों ने पुलिस के जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संकल्प लिया। महिलाओं को जागरूक करती पुलिस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *