जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ स्पंदन ने गायों को पिलाई लंफी की दवा

 गाय को दवा खिलातीं जायन्ट्स स्पंदन की अध्यक्ष अनीता यादव

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ स्पंदन ने गौ संरक्षण अभियान के अंतर्गत नई मंडी फर्रुखाबाद रोड तथा शकुंतला नगर में घूम घूम कर सभी गायो को लंफी नामक बीमारी की रोकथाम के लिए दवा खिलायी जिससे सेकड़ो पशुओ को इस बीमारी से बचाया जा सके। लंफी में गाय के शरीर पर गांठ हो जाती है जो बाद मैं घाव का रूप ले लेती है जिसके बचाव मैं आज जायंट्स ग्रुप ऑफ़ स्पंदन द्वारा दवा खिलाने का अभियान चलाया गया जिसमें मंडी परिसर मैं तथा शकुंतला नगर मैं सेकड़ो गायो को लंफी की दवा खिलायी गई जिसमे उनका बचाव हो सके तथा सभी को इस रोग के लिए जागरूक किया। ग्रुप की अध्यक्ष ने बताया कि इस दवा के सेवन से लंफी से बचाव हो जाता है तथा अगर किसी गाय को ये बीमारी हो जाए तो दवा की मात्रा बड़ा कर हर दो घंटे मैं दी जाए तो लंफी ठीक हो जाती है। उक्त रोग बहुत ही घातक है इसलिए डॉ संजय गुप्ता ने इस दवा को बनाया और निशुल्क उपलब्ध कराया है जिससे इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके। इस अभियान में जाइंट्स ग्रुप ऑफ़ स्पन्दन की अध्यक्ष अनीता यादव, प्रीति यादव, गीता यादव, मृदुला यादव, सुनीता यादव, मनु यादव, अक्षय तिवारी आदि शामिल रहे और सभी ने संकल्प लिया कि हम निरंतर इस अभियान को जारी रखेंगे ताकि इन बेजुबानों की रक्षा हो सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *