सीओ सिटी ने पैदल गश्त कर बाजार से हटवाया अतिक्रमण

 पैदल गश्त करते क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इटावा पुलिस सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह ने थाना कोतवाली क्षेत्र के बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण किया । पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बाजारों में भीड़ के दौरान यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखना और लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत दिलाना है।आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस बाजारों और प्रमुख स्थानों पर सतर्कता बरत रही है। साथ ही कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *