संविधान दिवस पर विद्यालयों में होगा संविधान संवाद कार्यक्रम व क्विज प्रतियोगिता

कार्यक्रम में उपस्थित आयोजक व प्रधानाचार्य

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा के तत्वावधान में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में ‘संविधान संवाद’ कार्यक्रम एवं संविधान आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना, राज्य के नीति निदेशक तत्वों, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों द्वारा चयनित नोडल अधिकारियों को 22 से 31 अक्टूबर तक विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाना निर्धारित है। इसके बाद 2 से 24 नवंबर तक विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर एवं संविधान संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देकर उनमें संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *