सर्व समाज बसपा प्रमुख मायावती के नेतृत्व को बेहतर विकल्प के रूप में देख रहा – इदरीस

राजनीतिक दलों ने केवल वोट बैंक के रूप में मुसलमान को देखा – नरेंद्र

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा सदर के मोहल्ला आलमपुरा में वरिष्ठ नेता इदरीस अंसारी के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 2027 के चुनाव को लेकर विचार विमर्श हुआ। बसपा के वरिष्ठ नेता इदरीस अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव को लेकर प्रदेश की जनता का रुझान तेजी से बदल रहा है और सर्व समाज एक बार फिर बसपा प्रमुख मायावती के नेतृत्व को बेहतर विकल्प के रूप में देख रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब पूर्व की सरकारों के कार्यकाल का तुलनात्मक आकलन कर रही है और इसी कारण बसपा की शासन काल की यादें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष इमरान अहमद ने कहा कि बसपा सरकार के दौरान कानून व्यवस्था मजबूत रही जिससे बहन बेटियों के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग ने खुद को सुरक्षित महसूस किया, उस समय अपराध और गुंडागर्दी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया था तथा प्रशासनिक व्यवस्था को जनहित के अनुरूप मजबूत बनाया गया था। श्री अहमद ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर सामाजिक न्याय तक बसपा सरकार ने हर क्षेत्र में संतुलित कार्य किया जिसकी छाप आज भी प्रदेश की जनता के मन में बनी हुई है अब मुस्लिम समाज ठान चुका है वोट जज्बात से नहीं अकल से भाईचारे, मोहब्बत के लिए वोट बसपा को दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नरेंद्र जाटव बसपा जिला अध्यक्ष ने कहा अब मुस्लिम समाज भावनात्मक राजनीति से आगे बढ़कर सम्मान सुरक्षा और देश हित को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय को यह एहसास हो चुका है कि बसपा शासन काल में उन्हें सुरक्षा और सम्मान का वास्तविक एहसास किया था अन्य राजनीतिक दलों ने केवल वोट बैंक के रूप में मुसलमान को देखा जबकि बसपा ने हर मामले मे मुस्लिम समाज को प्रथम स्थान दिया। बैठक में डॉ आनंद कुमार जाटव, हाजी मोहम्मद रिजवान, हाजी अखलाक अंसारी, राघवेंद्र अवस्थी, हाजी मोहम्मद सलीम अंसारी, मोहम्मद बिलाल, राहुल देव, फुरकान अंसारी, मोहम्मद राशिद, आरिफ अहमद, काशान अहमद, मोहम्मद नासिर, मोहम्मद अरबाज आदि ने भाग लिया। बैठक में इदरीस अंसारी का स्वागत करते बसपा नेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *