सपा नेताओं ने जयप्रकाश नारायण व महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई

 जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपा नेता

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। सिविल लाइन सपा कार्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं महाराजा अग्रसेन की जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, तत्पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण एक महान स्वतंत्रता सेनानी समाजवादी नेता और समाजसेवी थे, उन्हें मुख्य रूप से 1970 के दशक में संपूर्ण क्रांति का आवाहन करने और आपातकाल के खिलाफ लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने जयप्रकाश नारायण के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी को जयप्रकाश नारायण जी के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि महाराजा अग्रसेन क्षत्रिय राजा थे और उन्हें अग्रवाल समाज का प्रवर्तक और संस्थापक माना जाता था राजा अग्रसेन ने यज्ञ में पशु बालि का कड़ा विरोध किया, और अहिंसा का मार्ग अपनाया। विचार गोष्ठी में जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया वीरू, एसएआर प्रभारी उदयभान सिंह यादव, लाखन सिंह जाटव, जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा, बृजमोहन सिंह राजपूत, संतोष राजपूत जे.ई., जिला अध्यक्ष छात्र रवि यादव, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग राजकिशोर भोजवाल, अंकुर यादव, बृजेंद्र यादव सेक्टर प्रभारी, अनुपम यादव, दिग्विजय सिंह भदोरिया, जमील अहमद, नेत्रपाल सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *