
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा। श्री विश्वकर्मा पूजा एवं शोभायात्रा के अवसर पर विश्वकर्मा समाज की ओर से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने पहुंचकर केक काटा और उपस्थित लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के आयोजक रामकुमार शर्मा ने बताया कि विश्वकर्मा समाज की ओर से प्रत्येक वर्ष श्री विश्वकर्मा पूजा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष शोभायात्रा लक्ष्मण वाटिका समारोह स्थल से प्रारंभ हुई, जो भरथना चौराहा, साबितगंज और बाजार होते हुए विजय नगर पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा पुनः भरथना चौराहा पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।शोभायात्रा में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र छोटू शर्मा सहित समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।पत्रकारों का किया सम्मानकार्यक्रम के दौरान आयोजकों की ओर से पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। पत्रकारों को फूल-मालाएं पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पत्रकारों में मनोज कुमार कठेरिया, आशुतोष वाजपेई, सौरव भदौरिया, अजय बाथम, राजीव, बंदना यादव, मसरूर खान, आशु चौहान सहित कई पत्रकार शामिल रहे।
इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान पूजा-अर्चना, शोभायात्रा और सम्मान समारोह को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया।
