भाजपाइयों ने श्रमदान कर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया

मरीजों को फल वितरित कर रक्तदान किया

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा उनके 76वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में जनपद में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वच्छता को जनजीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने के प्रधानमंत्रीनके संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व एवं भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में डॉ. भीमराव आंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा के लिए सेवा का संकल्प लिया और सेवा ही संकल्प के ध्येय वाक्य को सार्थक किया।विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जनपद के विभिन्न स्थानों पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के आवास पर 1 लाख 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, विवेक शाक्य, अभियान जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, अभियान सह-संयोजक मोनू चौहान, विरला शाक्य, आयुष राज, विनीता गुप्ता, कृपा नारायण तिवारी, रजत चौधरी, नीतू नारायण मिश्रा, प्रमिला पालीवाल, रामशरण गुप्ता, विकास भदौरिया, सह मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, सीपू चौधरी, सुमेध अवस्थी सहित जिला पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रक्तदान करते युवा मोर्चा जिला मंत्री श्रेयस मिश्रा साथ में अन्नू गुप्ता, रघुराज शाक्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *