विधायक सरिता भदौरिया ने शास्त्री चौराहे पर विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

 विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करतीं सदर विधायक सरिता भदौरिया

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा शास्त्री चौराहे पर आयोजित विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव ने सदर विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके उपरांत विधायक सरिता भदौरिया ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे आमजन को सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बताया। विधायक ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में इस प्रकार की प्रदर्शनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आमजन से प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्रतानुसार उनका लाभ उठाने की अपील की। प्रदर्शनी में युवा, महिला एवं गरीब कल्याण से संबंधित केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं एवं उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनसामान्य तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में आमजन ने भी पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर हरिनारायण बाजपेई, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, संस्कृति एवं पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह, अभिषेक राज प्रचार सहायक सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *