
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने ओपीडी का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया, मरीजों से उपचार एवं सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया तथा निःशुल्क दवाओं की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की।
कुलपति महोदय ने मरीजों के लिए प्रभावी सूचना प्रणाली विकसित करने, भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने तथा शीघ्र ही एकल पंजीकरण काउंटर एवं मरीज प्रबंधन से संबंधित सभी सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे मरीजों को सुगम, व्यवस्थित एवं सुविधाजनक उपचार सेवाएँ मिल सकें।
UPUMS सैफई — मरीज हित सर्वोपरि, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निरंतर प्रतिबद्ध।
