भाजपा का क्षेत्रीय मंत्री बनने पर प्रशांत राव चौबे का हुआ जोशीला स्वागत

 प्रशांत राव चौबे का स्वागत करते अंशुल दुबे व अन्य

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। भाजपा ने निवर्तमान महामंत्री प्रशांत राव चौबे को कानपुर बुंदेलखंड कार्यसमिति में मंत्री बनाये जाने से उनके समर्थको में खुशी का माहौल है। उनके क्षेत्रीय कार्यसमिति में मंत्री का पद मिलने के बाद उनके आवास पर जाकर लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रशांत राव चौबे को कानपुर बुंदेल खंड क्षेत्र की कार्यसमिति में मंत्री बनाए जाने की घोषण की गई थी। इटावा जिले से केवल उन्हें ही क्षेत्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया है। विधान सभा का चुनाव नजदीक आने के कारण उन्हें मंत्री का पद दिए जाने को काफी अहम माना जा रहा है। श्री चौबे की ब्राहमण समाज में अच्छी पकड है साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच वह काफी लोक प्रिय भी है। उनका क्षेत्रीय कार्यसमिति में मंत्री बनाए जाने पर सैकडों की संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर उनका स्वागत किया। स्वागत होने के बाद प्रशांत राव चौबे ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह हमेशा लोगों के सुख दुख में शामिल रहेगें। पार्टी ने संगठन में उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसको पूरी ईमानदारी से निभाकर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करेंगें। स्वागत करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष अजय धाकरे, वरिष्ठ भाजपा नेता अंशुल अशोक दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बकेवर सुशील राजपूत, कृपा नारायण तिवारी आदि प्रमुख हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *