भाजपा कार्यकर्ता विधानपरिषद प्रत्याशियों को जिताने में जुटें – आनंद सिंह

भाजपा कार्यालय पर जिला मासिक बैठक का हुआ आयोजन

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में जिला मासिक बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित करके हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री आनंद सिंह ने कहा कि भाजपा ने स्नातक विधानपरिषद सदस्य के लिए डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह व शिक्षक विधानपरिषद के लिए इंजिनियर हरिकिशोर तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया हैं। दोनों प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन दाखिल कर दिया हैं। स्नातक विधानपरिषद सदस्य के लिए जनपद में 19,526 वोटर तथा शिक्षक विधान परिषद सदस्य के लिए जनपद में 3,937 वोटर हैं। स्नातक विधान परिषद के लिए जनपद में 18 बूथ हैं वही चुनाव सम्पन्न कराने के लिए 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षक विधानपरिषद सदस्य के लिए जनपद में 11 बूथ तथा 11 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। आप सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील है वोटर लिस्ट लेकर सम्पर्क व संवाद स्थापित करते हुए प्रत्याशियों को जिताने में जी जान से जुट जाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने बताया कि जनपद में बीते 17 सितंबर से आगामी 17 अक्टूबर तक पीएम नरेंद्र मोदी के राजनीतिक व सामाजिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा हैं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 13 प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होने थे। ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में जनपद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अन्नू गुप्ता ने बताया कि ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा, विकसित भारत का संकल्प’ अभियान के अंतर्गत 7 अक्टूबर दिन बुधवार को नुमाइश पंडाल में पीएम नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लाइव प्रसारण को सुना जाएगा तत्पश्चात जनपद के समस्त 16 मंडलो में सेवा ज्योति बाइक कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू उपस्थित रहेंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़ ने किया।बैठक में जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, हरनाथ कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, विरला शाक्य, अशोक चौबे, यशवर्धन चौधरी, बासु चौधरी, अनूप जाटव, अमित तिवारी, संजीव भदौरिया, जिला मंत्री आयुष राज, सुरेश राजपूत, संजू बाबू शाक्य, मधु तोमर, प्रीति दुबे, जितेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, सह-कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, आई टी प्रमुख शरद तिवारी, सोशल मीडिया संयोजक विमलेश शाक्य, सह आई टी प्रमुख दीपू चौहान सहित पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय महामंत्री आनंद सिंह, जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *