
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा।नगर पालिका परिषद,इटावा एवं आईटीसी मिशन सुनहरा के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका परिषद सभागार में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के अंतर्गत ‘सफाई मित्र सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
समारोह में नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सैकड़ों सफाई मित्रों एवं सफाई नायकों को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सभी सफाई मित्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति संटू गुप्ता ने की,जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा मौजूद रहे।अपने संबोधन में अध्यक्ष महोदया ने कहा कि “सफाई मित्र हमारे शहर के असली हीरो हैं,उनके बिना स्वच्छ इटावा की कल्पना भी नहीं की जा सकती।” अधिशासी अधिकारी ने सभी सफाई कर्मियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि नगर पालिका हमेशा उनके हितों के लिए कार्य करती रहेगा।
इस दौरान मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एन.एल. कुशवाह,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विशाल,डीपीएम सुनील कुमार तथा स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर डॉ.हरिशंकर पटेल,आलोक दीक्षित,डॉ.आशीष त्रिपाठी, सौम्य वर्मा तरुन,सुजीत कुमार,क्लस्टर सुपरवाइजर आईटीसी विवेक सिंह, परियोजना विश्लेषक जियो स्टेट सहित अन्य गणमान्य लोगों को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
ब्रांड एंबेसडरों ने की दिल से सराहना स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडरों ने कहा कि सफाई मित्र निस्वार्थ भाव से दिन-रात शहर को स्वच्छ रखने में जुटे रहते हैं।उनकी बदौलत ही आज इटावा स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।सभी ने सफाई मित्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा किया गया।अंत में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंशुल,आसिफ,रोहित के अलावा पालिका के समस्त कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
