डीएम और राजनैतिक दलों के साथ हुई बैठक

 बैठक में उपस्थित डीएम व राजनैतिक दलों के नेता

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। आगरा खण्ड स्नातक/शिक्षक, विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के प्रस्ताव के सम्बन्ध में मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के साथ जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने मतदेय सूची को पढ़कर सुनाया जिसपर समस्त मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा सहमति दी। कुल मतदान केन्द्र 25, कुल मुख्य मतदेय स्थल 27, कुल सहायक मतदेय स्थल 02 एवं कुल मतदेय स्थल को संख्या 29 है। उक्त के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार, कृपा नारायण तिवारी भाजपा, वाचस्पति द्विवेदी कांग्रेस, उदयभान सिंह यादव सपा, प्रदीप शाक्य बबलू सपा, प्रेरणा जुबैरी कांग्रेस, राजेश कुमार वर्मा अपना दल, हरिओम कुमार बसपा, राजेश कुमार सपा, इकरार अहमद आम आदमी पार्टी, राघवेंद्र कुमार अवस्थी बीएसपी, प्रेमशंकर यादव सहित समस्त राजनैतिक दल उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *