जायंट्स सहेली ने श्रीमकों के साथ मनाया रक्षाबंधन

 श्रमिकों को राखी बाँधतीं जायन्ट्स सहेलियां

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली द्वारा श्रमिको के साथ रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और भाईचारे के साथ मनाया गया। संस्था की महिला सदस्यों ने मजदूरों की कलाई पर राखी बांधी तथा उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। इस अवसर पर वातावरण बेहद भावुक और आत्मीय हो गया, जब मजदूरो ने राखी बंधवाने के बाद बहनों के पैर छूकर मन से आशीर्वाद लिया। जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली की सदस्यों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सम्मान, समानता और अपनत्व की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। श्रमिक वर्ग हमारे समाज और विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा करना संस्था के लिए गर्व और संतोष का विषय है। कार्यक्रम के माध्यम से “सम्मान के साथ सेवा और सेवा के साथ अपनत्व” का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में क्षमा दीक्षित, मीनाक्षी सक्सेना, खुशबू पाठक, हेनू वर्मा, प्रज्ञा अवस्थी एवं शारदा सहित संस्था की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *