सेवानिवृत्त उपनिरीक्षकों के साथ एसएसपी व अन्य
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। पुलिस विभाग में सेवा देकर अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को एसएसपी ने सम्मान देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। पुलिस विभाग में सेवा देकर अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक रामकुमार व्यास थाना पछायगांव, भगवान सिंह थाना भरथना, तेज सिंह थाना चौबिया, पुत्तन सिंह पुलिस लाइन इटावा, जितेन्द्र सिंह पुलिस लाइन इटावा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह, घड़ी, प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट कर भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर विभाग द्वारा यथासंभव सहयोग प्रदान किए जाने हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/जसवंतनगर आयुषी सिंह एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
