उपराज्यपाल बनने पर डा. दिनेश शर्मा का गोपाल मोहन ने किया स्वागत

 उपराज्यपाल बनने पर डा. दिनेश शर्मा का स्वागत करते गोपाल मोहन शर्मा

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। उपमुख्यमंत्री/राज्य सभा सदस्य डा. दिनेश शर्मा को अंडमान निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने इटावा से सैकड़ों लोगों के साथ लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत कर बधाई दी। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि युवा राजनीति से उनका सानिध्य मिला है आज हम सब अपने को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति से उत्तर प्रदेश के अंदर एक अच्छे वातावरण का निर्माण हुआ है। श्री शर्मा ने कहा कि आज तक मेरे द्वारा उस सभी नेतृत्व का सम्मान किया गया है जिसने मुझे सिंचित किया है जिसके समीप्य में राजनीति कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि संगठन शक्ति मेरे लिए आदरणीय है। डॉ दिनेश शर्मा के नियुक्ति किए जाने पर उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार एवं भरोसा जताया। इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य आदित्य मोहन शर्मा एड. भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *