जितना मजबूत संगठन, उतनी लम्बी पारी होगी – रामलखन पटेल

ग्राम पंचायत एवं विधान सभा के चुनाव की तैयारी में जुटें – आर पी गौतम

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। अपना दल एस की समीक्षा बैठक सिंचाई विभाग डॉक बंगला के मीटिंग हॉल में आयोजित हुयी। बैठक में 15 लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। मुख्य अतिथि अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम, अति विशिष्ट अतिथि राम लखन पटेल पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. हरीशंकर पटेल की मौजूदगी में कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. मुकेश कुमार विधान सभा अध्यक्ष इटावा ने की।=मुख्य अतिथि आरपी गौतम ने ग्राम पंचायत एवं 2027 में होने वाले विधान सभा के चुनाव की तैयारी पर जोर दिया। अति विशिष्ट अतिथि रामलखन पटेल ने अपना दल एस की संगठनात्मक जानकारी देते हुए कहा कि जितना मजबूत संगठन तैयार होगा, उतनी लम्बी पारी खेली जा सकती है। डॉ. हरीशंकर पटेल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अपनादल एस ने अपनादल इटावा के संगठन को बूथ स्तर पर पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि हम पूरा सहयोग करेगें। अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में एडवोकेट मनीष कुमार बघेल, मोहित प्रताप सिंह, पवन कुमार, ओम प्रकाश चौरसिया, दीपांशु चौरसिया, रवि विश्वनाथ प्रताप सिंह, विकास तिवारी, अंकित चतुर्वेदी, अवधेश कुमार, देव प्रताप सिंह, अकित त्रिपाठी, अमित कुमार यादव प्रमुख हैं। इस अवसर पर जिला महासचिव राजेश पोरवाल, राजेश पटेल, जिला सचिव सुधीर सविता, अध्यक्ष विधि मंच अमित चौरसिया एडवोकेट, जोन अध्यक्ष सदर सुनील कुमार, जोन अध्यक्ष उदी सन्दीप सिंह, पूर्व कार्यालय प्रभारी वीरेन्द्र पटेल उर्फ मुन्ना, कार्यालय प्रभारी अनुपम पटेल, कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार वर्मा, अन्शू चौरसिया सहित अनेकों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित करते हरी शंकर पटेल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *