सोनू अग्रवाल बने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शहर अध्यक्ष

नई शहर कमेटी का गठन, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की इटावा शहर कमेटी में फेरबदल करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश चौहान एवं जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने नवनियुक्त शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, युवा शहर अध्यक्ष इवादुर्रहमान, शहर मंत्री निशेष एवं शिवम वर्मा, शहर उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, हाफिज खान, आनंद वर्मा एवं रजनी दुबे, शहर कोषाध्यक्ष राजीव तथा युवा जिला संगठन मंत्री हसीन वारिस सहित अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर उनके समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अभय टंडन, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार कठेरिया, चमन वारसी, अशोक जाटव, हाजी शेख आफताब, हाजी हन्नान मंसूरी, बृजेश राठौर, सुनील कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष रियाज, उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष राहुल दीक्षित, महिला शहर अध्यक्ष पूर्वी, चित्रा परिहार, मीरा राजपूत, खुशी सक्सेना, करिश्मा एवं स्वीटी मथुरिया सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद व्यापारी नेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *