राहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया

 शास्त्री चौराहे पर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। शास्त्री चैराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के नीचे बैठकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाज़ी की। कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शास्त्री चैराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी ने लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने का आरोप लगाया। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी मेंबर प्रशांत तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार जिस तरह से देश के नागरिकों के अधिकारों का हनन कर रही है यह बहुत ही चिंताजनक और निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी इसके विरोध में तब तक खड़ी रहेगी जब तक कि वह इस तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़ कर नहीं फेंक देती। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारीयों एवं कार्यकताओं ने सड़क पर हल्ला बोल के नारे लगाए और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत गठबंधन के अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए अपने शीर्ष नेतृत्व को तत्काल रिहा करने की मांग की। इस दौरान पीसीसी मेंबर कोमल सिंह कुशवाहा, ज़िला उपाध्यक्ष सतीश नागर, ज़िला उपाध्यक्ष संजय दोहरे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेम किशोर द्विवेदी, शहर महासचिव अवनीश वर्मा, वाचस्पति द्विवेदी, यूथ अध्यक्ष शौज़ब रिजवी, अरशद अली, अमन तिवारी, प्रतिमा अग्निहोत्री, अजय अग्निहोत्री सहित तमाम कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *