राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन ने जिलाधिकारी का किया अभिनंदन

 जिलाधिकारी का अभिनन्दन करते शिवकिशोर दुबे एड.

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला समिति की ओर से जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला की न्याय प्रियता और उनके द्वारा शीघ्र न्याय सुलभ कराने को लेकर उनका अभिनन्दन किया गया।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिव किशोर दुबे एडवोकेट ने बताया कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के शीघ्र न्याय दिलाने की मंशा के अनुरूप जिले के न्यायप्रिय जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला जी ने त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है, जिसके तहत उनके न्यायालय में पांच वर्ष अथवा तीन वर्ष पुराना अब कोई वाद लंबित नहीं है। इसी तरह उनके कुशल निर्देशन में अपर जिलाधिकारी विपिन कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक संदीप कुमार श्रीवास्तव के अलावा एसडीएम सदर मनोज कुमार पाठक, एसडीएम अतिरिक्त श्वेता मिश्रा, एसडीएम न्यायिक राकेश कुमार के न्यायालय में भी पांच वर्ष पुराना कोई वाद लंबित नहीं हैं, तथा जो तीन वर्ष पुराने वाद हैं, उन्हें भी शीघ्र निस्तारित किए जाने के त्वरित प्रयास किए जा रहे हैं। एडवोकेट दुबे ने कहा कि जिलाधिकारी जी द्वारा शीघ्र न्याय दिलाने के लिए जो सतत प्रयास किए जा रहे हैं, वह सराहनीय ही नहीं, अभिनंदनीय भी हैं, इसलिए आज समिति की ओर से उन्हें अभिनंदन पत्र देकर उनका सम्मान किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *