भाजपा नेताओं ने भारत संकल्प सभा कर सेवा ज्योति पद यात्रा निकाली

 सेवा ज्योति पद यात्रा में शामिल भाजपा नेता

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। नुमाइश पंडाल में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। सभा समाप्ति उपरांत अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति-मशाल प्रज्ज्वलित कर यात्रा को रवाना किया गया। जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व तथा कार्यक्रम संयोजक व जिला मंत्री आयुष राज के संयोजन में जनपद में सेवा ज्योति पद यात्रा निकाली गयी। सेवा ज्योति मशाल के पीछे पैदल चलते कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों से यात्रा में जोश भर दिया। नुमाइश पंडाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करने वाले प्रसारण को एलईडी में माध्यम से दिखाया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश भर के कार्यकर्ताओं व आम जनमानस को ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प दिलाया। संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने कहा कि 17 सितंबर से शुरू हुई राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का समापन आज गुजरात के वडनगर और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में होगा। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा कार्यों का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। अभियान के तहत सेवा कार्यों में वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वच्छता अभियान, जरूरतमंदों की सहायता और शिक्षा के लिए प्रोत्साहन जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने आए हुए नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आम जनमानस को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश के ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे चर्चित व प्रभावशाली नेता हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का डंका बज रहा हैं। संकल्प सभा व सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व पूर्व सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया, सदर विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, के. के. राज, डॉ सिद्धार्थ शंकर दोहरे, संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, अजय धाकरे, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, गणेश शंकर पोरवाल, विमल भदौरिया, विनीता गुप्ता, सतेंद्र राजपूत, जितेंद्र गौड़, हरनाथ कुशवाह, यशवर्धन चौधरी, अशोक चौबे, कृपा नारायण तिवारी, विरला शाक्य, राजकुमार वर्मा, सह- संयोजक रजत चौधरी, समीर सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, जिला सोशल मीडिया संयोजक विमलेश शाक्य सहित बड़ी संख्या में आम जनमानस ने सहभागिता की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *