भाजपा कार्यालय पर हुआ प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी का स्वागत

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी का स्वागत करते भाजपा नेता

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठनात्मक जनपद प्रभारी देवेश कोरी के प्रथम जनपद आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने जनप्रतिनिधिगणों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ गरमजोशी से स्वागत सम्मान किया। भाजपा जनपद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू की अध्यक्षता में आगरा खंड स्नातक व शिक्षक क्षेत्र जिला बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठनात्मक जनपद प्रभारी देवेश कोरी ने कहा कि भारत आज विश्व के सबसे युवा देशों में से एक है। हमारी युवा शक्ति हमारी सबसे बड़ी ताकत है। भारत के पास युवा जनसंख्या के रूप में एक ऐसा अवसर है, जो देश को आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। आज भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों में है। हमारे देश में बहुदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था है। देश में अनेक राजनीतिक दल पंजीकृत हैं और राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त दल भी सक्रिय हैं। यह हमारी लोकतांत्रिक विविधता और राजनीतिक सहभागिता को दर्शाता है। भाजपा ने स्नातक विधानपरिषद सदस्य के लिए डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह व शिक्षक विधानपरिषद के लिए इंजिनियर हरिकिशोर तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। आज भारत विकासशील देश से विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक प्रयास और संकल्प का लक्ष्य है। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल आर्थिक रूप से मजबूत भारत बनाना नहीं है, बल्कि ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर हो, समृद्ध हो, सुरक्षित हो, आधुनिक हो और जहां हर नागरिक को समान अवसर मिले। संचालन जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत ने किया। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री प्रशांत राव चौबे, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, दिलीप यादव, राकेश यादव, संजीव राजपूत, रामकुमार चौधरी, डॉ रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, विवेक शाक्य, विवेक यादव, गणेश शंकर पोरवाल, विनीता गुप्ता, पर्वत सिंह यादव, सचिन यादव, राजेश चौहान, जितेंद्र गौड़, स्नातक चुनाव संयोजक हरनाथ कुशवाह, शिक्षक चुनाव जिला संयोजक अशोक चौबे, सह संयोजक रजत चौधरी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *