जिलाधिकारी ने बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा की

 बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा करते जिलाधिकारी।

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं।उन्होंने पीडब्लूडी विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। जनपद के जिला कारागार में टाइप 2 के 18 नग का निर्माण कराया जाए साथ ही कारागार में 16 क्षमता की डोरमेट्री का निर्माण नवंबर तक पूर्ण कराया जाए। पैरामेडिकल के आवासीय, अनावसीय भवनों का निर्माण जल्द पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में 240 छात्रों हेतु छात्रावास निर्माण समय से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने नगरीय विकास के अंतर्गत सैफई क्षेत्र में संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि गुणवत्ता पर विशेष बल दिया जाए। साइबर क्राइम थाने के प्रशासनिक भवन, अनुसूचित जाति छात्रावास सराय दयानत की मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य, जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक कार्य की समयसीमा पूछते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्यों को तय समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। उन्होंने जीआईसी में इंडोर मिनी स्टेडियम, डायट में अतिरिक्त कक्ष, ऑडिटोरियम, शौचालय ब्लॉक एवं मीटिंग हॉल तथा पीआर राजकीय महाविद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *