जायंट्स ग्रुप औफ इटावा सहेली ने नशा छोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया

कार्यक्रम में उपस्थित जायन्ट्स सहेलियां

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। नशा मुक्ति के लिए जायंट्स ग्रुप आफ इटावा सहेली के सदस्यों द्वारा न्यू लाइफ हेल्थ केयर अस्पताल पुरोहितन टोला वाह अड्डा में लोगों को नशा छोड़ने के लिए जागरूक किया गया। अस्पताल के इंचार्ज डॉ वसीम अहमद के सहयोग से उपस्थित मरीजों व आस-पड़ोस में रहने वाले परिवारों से सम्पर्क किया व उन सभी लोगों को हर तरीके के नशे से होने बाले शारीरिक, आर्थिक व सामाजिक क्षति के विषय में समझाया, कोऑर्डिनेटर क्षमा दीक्षित ने बताया कि नशा छोड़ना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। दृढ़ संकल्प और सही मदद से नई शुरुआत की जा सकती है। नशा कुछ पल का सुकून देता है, लेकिन जिंदगी भर का नुकसान कर सकता है। अपने परिवार, बच्चों और अपने सपनों के लिए नशे से दूरी बनाए। उर्वशी द्विवेदी ने कहा किआज का छोटा-सा फैसला आपके आने वाले कल को बेहतर बना सकता है। प्रभारी डॉ वसीम अहमद ने कहा अपने स्वास्थ्य, सम्मान और खुशियों के लिए नशे को हमेशा के लिए अलविदा कहें। नशे से आज़ादी ही असली आज़ादी है। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर क्षमा दीक्षित फेडरेशन ऑफिसर संगीता अग्रवाल,अध्यक्ष विमल शर्मा, डीओए हेनू वर्मा, मीनाक्षी सक्सेना, उर्वशी द्विवेदी, इंदिरा तिवारी, ऊषा भदोरिया, शारदा दीक्षित आदि सदस्य उपस्थित रहे।। अन्त में सभी सदस्यों ने डॉ वसीम अहमद का आभार व्यक्त किया जिनकी वजह से हम इतना बड़ा कार्यक्रम कर सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *