उदी में विजयदशमी यात्रा का दिखा भव्य नजारा, भगवा ध्वजों के साथ उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। उदी मोड़ पर विजयदशमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य विजयदशमी यात्रा में भगवा रंग में रंगा नजर आया पूरा माहौल। हाथों में भगवा ध्वज, गले में धार्मिक पटके और जय श्रीराम के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। यात्रा में शामिल युवाओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ सहभागिता की।

यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवा ध्वजों से सजी यात्रा ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना दिया। इस अवसर पर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग भी मौजूद रहे।

यात्रा में विमल भदौरिया, अमित भदौरिया, एडवोकेट अक्षय राज भदौरिया, रिंकू उदी, राहुल तोमर, अंकुर तोमर, अंकुर भदौरिया तथा इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया के जिलाध्यक्ष सैफ तैमूरी आदि शामिल रहे।

विजयदशमी यात्रा ने सत्य, धर्म और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों का संदेश दिया। श्रद्धालुओं के उत्साह और भव्य आयोजन ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *