शावेज़ नक़वी
इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता व महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव एवं जिले के पदाधिकारियों की सहमति से व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए महिला मोर्चा का गठन किया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से मंजू पांडे को जिले की महिला इकाई का अध्यक्ष एवं ममता दुबे को जिले का महामंत्री बनाया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता गुड्डी बाजपेई को प्रदेश के मंत्री पद पर नियुक्त किया गया, ज्योति पालीवाल, मांडवी तिवारी, कल्पना मिश्रा को उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के पद पर सीमा पांडे को मनोनीत किया गया। मंत्री के रूप में लक्ष्मी, कंचन कुशवाहा, मिथिलेश राजावत और शिवानी तिवारी को नियुक्त किया गया। व्यापार मंडल के जिला पदाधिकारी गोरखनाथ वर्मा, राजीव शुक्ला, जयप्रकाश जैन, संतोष सोनी, रिंकू यादव, गोविंद दुबे, मुकेश गुप्ता, तेजपाल राजपूत, सुशील यादव आदि ने सभी को बधाई दी। नवनियुक्त पदधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता।
