
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
आज आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं।
जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित एवं पारदर्शी न्याय उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
तहसील दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
