सीबीएसई हॉकी में कांस्य पदक विजेता टीम और NEET-2026 के सफल विद्यार्थियों का एसएसपी ने बढ़ाया हौसला

.

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता-2026 में कांस्य पदक जीतने वाली पुलिस मॉडर्न स्कूल की अंडर-14 बालिका हॉकी टीम तथा नीट (NEET)-2026 में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर एसएसपी ने छात्राओं एवं विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से प्रत्येक लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों एवं मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा जीवन में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित छात्र-छात्राओं ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उपस्थित सभी लोगों ने उनकी उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *