फतेहपुर । आगामी 26 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य, अनुशासित और गरिमामय बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा परेड रिहर्सल की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने टोलीवार निरीक्षण करते हुए पुलिस बल की ड्रिल कराई और प्रत्येक दस्ते की तैयारी का बारीकी से जायजा लिया।पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परेड में उच्च स्तरीय प्रदर्शन, पूर्ण एकरूपता, अनुशासन और बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व परेड केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि देशभक्ति, समर्पण और पुलिस बल की कार्यकुशलता का प्रतीक होती है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी को पूरे मनोयोग और प्रतिबद्धता के साथ अभ्यास जारी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बन सके।
Related Posts
जिलाधिकारी का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयीपुर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- Cv-Editor
- February 19, 2026
- 0
करंट विज़न संवाददाता फतेहपुर। तहसील खागा अंतर्गत विकास खंड विजयीपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयीपुर का जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान […]
वृद्धाश्रम में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 73 बुजुर्गों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
- Cv-Editor
- March 14, 2026
- 0
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बुजुर्गों को उनके स्वास्थ्य के अनुसार उचित परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी दी करंट विज़न संवाददाता फतेहपुर। अटल वयो अभ्युदय योजना एवं […]
जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश
- Cv-Editor
- March 14, 2026
- 0
बैठक के दौरान शासन की विकासपरक, लाभार्थीपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई करंट विज़न संवाददाता फतेहपुर। जिलाधिकारी ने जनपद में […]
