फतेहपुर । आगामी 26 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य, अनुशासित और गरिमामय बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा परेड रिहर्सल की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने टोलीवार निरीक्षण करते हुए पुलिस बल की ड्रिल कराई और प्रत्येक दस्ते की तैयारी का बारीकी से जायजा लिया।पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परेड में उच्च स्तरीय प्रदर्शन, पूर्ण एकरूपता, अनुशासन और बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व परेड केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि देशभक्ति, समर्पण और पुलिस बल की कार्यकुशलता का प्रतीक होती है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी को पूरे मनोयोग और प्रतिबद्धता के साथ अभ्यास जारी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बन सके।
Related Posts
महिला सुरक्षा को लेकर एण्टी रोमियो टीम का जागरूकता अभियान
- Cv-Editor
- February 2, 2026
- 0
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना जहानाबाद की एण्टी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा के प्रति […]
जहानाबाद पंप कैनाल परियोजना का जल शक्ति मंत्री ने किया शुभारंभ 80.41 करोड़ की लागत से लाखों किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा
- Cv-Editor
- December 29, 2025
- 0
फतेहपुर।जहानाबाद क्षेत्र में किसानों के लिए बड़ी सौगात के रूप में बहुप्रतीक्षित जहानाबाद पंप कैनाल परियोजना का जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधिवत […]
दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का भव्य शुभारंभ, श्रीअन्न अपनाने पर जोर
- Cv-Editor
- February 25, 2026
- 0
करंट विज़न संवाददाता फतेहपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के न्यूट्री सीरियल घटक अंतर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का शुभारंभ कृषि विज्ञान […]
